Advertisement
breaking news

उलूबेरिया दक्षिण से भाजपा की महिला उम्मीदवार पापिया अधिकारी से मारपीट

बंगाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मंगलवार को तीसरे चरण के मतदान के बीच कई स्थानों पर हिंसा होने की खबरें आई हैं। उलूबेरिया दक्षिण से भारतीय जनता पार्टी की महिला उम्मीदवार पापिया अधिकारी ने मारपीट करने का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगाया है।
मंगलवार को भाजपा ने बताया कि उलूबेरिया में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता के पिता पर जानलेवा हमला किया गया है। उन्हें देखने के लिए पार्टी उम्मीदवार पापिया अधिकारी भी पहुंची थीं। इसी दौरान उलूबेरिया अस्पताल के पास तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरकर उन पर हमले किए।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और किसी अनहोनी की आशंका के चलते इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सत्तारूढ़ पार्टी ने इस मामले में अभी तक अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है, जिसके बाद जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की गई है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari