ममता बनर्जी अब 30 मिनट से ज्यादा नहीं करेंगी चुनावी रैली, कोलकाता में सिर्फ एक प्रतीकात्मक सभा

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक भी रैली नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि भाजपा नेताओं की रैलियों में कटौती नहीं हुई है।
टीएमसी के पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री कोलकाता में एक भी प्रचार नहीं करेंगी। आखिरी चरण में महानगर में ही चुनाव होने हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 26 अप्रैल को बनर्जी केवल प्रतीकात्मक सभा करेंगी। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी उनके चुनाव प्रचार में कटौती की गई है। कहीं भी वह 30 मिनट से ज्यादा प्रचार नहीं करेंगी।
उल्लेखनीय है कि कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह पश्चिम बंगाल में भी कोविड-19 महामारी का प्रसार खतरनाक स्तर पर है। 
इधर, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीय नेताओं के प्रचार में कोई कटौती नहीं की गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पश्चिम बंगाल में अपना चुनाव प्रचार रद्द कर दिया है। जबकि माकपा ने पहले ही चुनाव प्रचार खत्म कर दिया था।
Share from here