cm Mamata Banerjee

कोरोना की दूसरी लहर “मोदी मेड डिजास्टर” – ममता बनर्जी

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान और कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है।
बुधवार को मालदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह ‘मैन मेड डिजस्टर’ नहीं, ‘मोदी मेड डिजास्टर’ है। बनर्जी ने कहा कि कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सब कुछ आम लोगों पर छोड़ दिया गया है। केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
ममता बनर्जी ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था कि केंद्र की टीकाकरण नीति खोखली है। जब कोरोना महामारी के मामले बढ़ रहे हैं तब केंद्र ने खाली हो-हल्ले की तिकड़म अपना ली है। टीकाकरण की नीति गुणवत्ता, दक्षता, आपूर्ति, कीमत जैसे मुद्दों का समाधान नहीं करती, इससे बाजार में अव्यवस्था पैदा हो सकती है।
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए चिट्ठी में लिखा था कि अब जब कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले बढ़े हैं, देश को वैक्सीन की जरूरत है, केंद्र सरकार ने बड़े ही चतुराई से इस जिम्मेदारी से अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नयी वैक्सीन पॉलिसी में कई सारी खामिया हैं। 
Share from here