Advertisement

एक से छह जून तक बंद रहेगा आयकर विभाग का वेब पोर्टल, सात जून से होगा ये बड़ा बदलाव

बिजनेस

आयकर विभाग अगले महीने, सात जून को अपना नया ई-फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in लॉन्च करेगा। जो मौजूदा आईटीडी पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in की जगह लेगा।

Advertisement

 

नए पोर्टल के लॉन्च होने से पहले मौजूदा आईटीडी पोर्टल छह दिन के लिए बंद रहेगा। 1 जून, 2021 से 6 जून, 2021 तक ये पोर्टल काम नहीं करेगा। आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को ये जानकारी दी गई है।

आयकर विभाग की ओर से कहा गया है कि नए ई-फाइलिंग वेब पोर्टल लांच होगा जिसका इस्तेमाल आईटीआर फाइल करने और टैक्स से जुड़े दूसरे कामों के लिए होगा। नए पोर्टल को ज्यादा यूजर फ्रैंडली बनाया जाएगा। रूटीन ITR फाइल करने और टैक्स से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आयकर विभाग की वर्तमान वेबसाइट 1-6 जून तक बंद रहेगी। 7 जून से incometaxindiaefiling.gov.in की बजाय नया पोर्टल incometaxgov.in ऑपरेशनल हो जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari