Advertisement

Parno Mittra Join TMC – तृणमूल में शामिल हुईं पर्णो मित्रा, भाजपा की टिकट से लड़ा था चुनाव

कोलकाता

Parno Mittra Join TMC – राज्य में विधानसभा चुनाव में करीब चार महीने बचे हैं। उससे पहले एक बार फिर पार्टी बदलने का काम शुरू हो गया है।

Advertisement

Parno Mittra Join TMC

इस बार एक्ट्रेस पर्णो मित्रा ने भाजपा छोड़कर तृणमूल का दामन थाम लिया है। वह जुलाई 2018 में भाजपा में शामिल हुई थीं।

उन्होंने बराहनगर सीट से 2021 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, वह तृणमूल उम्मीदवार तपस रॉय से हार गईं।

तपस रॉय अब भाजपा में हैं और पर्णो मित्रा तृणमूल में शामिल हो गईं हैं। वे तृणमूल भवन में चंद्रिमा भट्टाचार्य और जयप्रकाश मजूमदार की मौजूदगी में शामिल हुईं।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ की। पर्णो ने कहा, “मेरी नई राह शुरू हो गई है।”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari