मॉनसून की पहली बारिश ने ही मुंबई में कहर मचाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात करीब 11 बजे मलाड वेस्ट के मालवानी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दिनभर हुई बारिश के कारण एक 4 मंजिला इमारत 3 मंजिला इमारत पर गिर गई जिसके बाद यह हादसा हुआ।
फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। फंसे हुए लोगों को स्थानीय निवासियों, बीएमसी, पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।
