New Town – न्यूटाउन स्थित शापूरजी सुखबृष्टि आवास से एक महिला आईटी कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
New Town
महिला का सड़ा गला शव आवास के ‘ए’ ब्लॉक के एक फ्लैट से मिला। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अपला प्रधान के रूप में हुई है।
महिला मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली थीं और यहाँ न्यूटाउन के इस फ्लैट में किराए पर रहकर नौकरी करती थीं।
पिछले 2-3 दिनों से परिवार वालों का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। महिला को फ्लैट से भी बाहर निकलते हुए नही देखा गया था।
आवास में गंध फैलने के बाद पुलिस को खबर दी गई। आज सुबह में फ्लैट के अंदर से उसका सड़ा-गला शव बरामद किया गया।
फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एक असामान्य मृत्यु (Unnatural Death) का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Share from here
