breaking news

जम्मू में डिफेंस कैंप के पास फिर दिखा ड्रोन

जम्मू कश्मीर

जम्मू में एयरफोर्स के बेस पर हुए ड्रोन अटैक के बाद अभी भी हलचल जारी है। बुधवार तड़के सुबह भी जम्मू में डिफेंस कैंप के पास ड्रोन देखे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह डिफेंस कैंप के पास तीन अलग-अलग जगहों पर ड्रोन एक्टिविटी देखी गई।कलुचक, मिरां साहिब और कुंजवानी इलाके में ये गतिविधि देखी गई। चिंता की बात ये है कि ये सभी गतिविधियां डिफेंस इंस्टालेशन्स के पास देखी गई हैं।

बुधवार तड़के सुबह करीब 4.40 बजे कलुचक में गोस्वामी एन्क्लेव के पास ड्रोन देखा गया। इसके बाद करीब 4.52 बजे कुंजवानी इलाके में ही एयरफोर्स सिग्नल के पास ड्रोन देखा गया। ये ड्रोन करीब 800 मीटर की ऊंचाई पर था।

Share from here