Sittong Homestay Case – 13 सितंबर को सिटोंग में हनीमून मनाने गए एक जोड़े के साथ बारबेक्यू के दौरान एक भयानक हादसा हो गया था।
Sittong Homestay Case
घटना में वधु निकिता साहा गम्भीर रूप से जल गई थी। वह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थी।
दो महीने तक चली जिंदगी की जंग निकिता साहा आज सुबह हार गई। सुबह 4 बजे उसका निधन हो गया।
उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा की रहने वाली निकिता साहा, उत्तर बंगाल के सिटोंग में हनीमून के दौरान इस दुखद हादसे का शिकार हो गई थी।
उनके होमस्टे में बारबेक्यू के समय अचानक आग लग गई, जिससे उनका शरीर लगभग 60 प्रतिशत तक जल गया। उन्हें पहले सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और बाद में कोलकाता लाया गया।
Share from here
