- पिछले 24 घंटे में 53,975 सैम्पल की हुई जांच
सनलाइट। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,478 मामले सामने आए है। जिसमें कोलकाता से 135, उत्तर 24 परगना से 154 और हावड़ा से 103 मिले है। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 14,99,783 हो गई है।
24 घंटे में 1,980 डिस्चार्ज किया गया है। कुल डिस्चार्ज की संख्या 14,61,490 हो गई है। इस दौरान 29 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 17,708 हो गया है। राज्य में अब 20,585 एक्टिव केस हैं।
