Advertisement
breaking news

उत्तराखंड का नया सीएम चुनने रवाना हुए नरेंद्र सिंह तोमर, विधायक दल की बैठक आज

उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब सबकी नजरें अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर टिकी हैं। इस बीच उत्तराखंड में ही बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है। बैठक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उत्तराखंड जाने के लिए दिल्ली के अपने घर से निकल चुके हैं।

Advertisement

 

वह पार्टी के पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तराखंड जा रहे हैं। नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि तोमर के साथ ही बीजेपी महासचिव डी पुरंदेश्वरी भी की उपस्थिति भी पार्टी की तरफ से पर्यवेक्षक के तौर पर रहेगी।

 

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है, इस पर आज भाजपा विधायक दल की बैठक में तस्वीर साफ होगी। अभी तक के सियासी समीकरणों के हिसाब जो भी मुख्यमंत्री बनेगा वह विधायकों में से ही तय किया जाएगा।

 

इसमें सबसे प्रबल दावेदारों के रूप में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का नाम शुमार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के हिसाब से महाराज राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

 

चूंकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ब्राह्मण हैं तो फिर जातिगत समीकरण साधने के लिए ठाकुर नेता को ही सीएम बनाए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है।

 

सतपाल महाराज के अतिरिक्त अन्य दावेदारों में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, विशन सिंह चुफाल के साथ ही युवा चेहरों के रूप में राज्य मंत्री धन सिंह रावत और विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम की भी चर्चाएं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का भी नाम इन चर्चाओं में शामिल है, वे लगभग चार साल तक मुख्यमंत्री रहे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari