Advertisement
breaking news

चाइनीज मांझे के कारण फिर हुई दुर्घटना

बंगाल

कोलकाता के बाद इस बार पूर्वी बर्दवान के कटवा में चाइनीज मांझे के कारण दुर्घटना हुई है। चाइना मांझे के कारण फिर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

कटवा के विद्यासागर पल्ली के पास बाइक सवार इंद्रनील नाथ के गले मे चाइनीज मांझे फसने से युवक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर गया औऱ घायल हो गया। उसे कटवा अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में कटवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चाइनीज मांझे के कारण बाइक सवारों का नियंत्रण बिगडने से कई घटना हुई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari