नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी बुधवार शाम 6 बजे होगा। सूत्रों की माने तो इस बार कई युवा चेहरों को इसमें तरजीह दी जा रही है, साथ ही उच्च शिक्षा वाले सांसदों को भी मौका दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि 20 से अधिक नए चेहरे को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
