सौमित्र खान के इस्तीफे के बाद अब राजीब बनर्जी ने भी सुवेन्दु अधिकारी के खिलाफ आवाज तेज की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि विरोधी नेता को वो कहेंगे कि जिसे मुख्यमंत्री देखने के लिए बंगाल की जनता ने 213 सीटों पर उनके प्रार्थी को वोट देकर निर्वाचित किया है, उस मुख्यमंत्री के खिलाफ आक्रमण न कर के साधारण लोगों को दुर्दशा से बचाने के लिए पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम कम करना ही एक मात्र लक्ष्य होना चाहिए।
