बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी के पूर्व बॉडीगार्ड (अंगरक्षक) की मौत की जांच अब सीआइडी ने अपने हाथों में ले ली है।
सुवेंदु के बॉडीगार्ड की करीब तीन साल पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बॉडीगार्ड की पत्नी सुपर्णा चक्रवर्ती ने हाल ही में पति की संदिग्ध मौत मामले में सवाल उठाते हुए फिर से जांच की मांग करते हुए आइपीसी की धारा 302 और 120 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद अब राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआइडी) ने इसकी जांच अपने हाथ में ले ली है।
