Maa Flyover Accident – शनिवार सुबह सुबह मा फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
Maa Flyover Accident
दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि एक वाहन के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, डिवाइडर पार करके दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया है; इनमें से एक को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
Share from here
