जाइडस कैडिला की वैक्सीन को इस हफ्ते मिल सकती है मंजूरी, 12 साल से ऊपर के बच्चे को भी लगेगा टीका

देश

जाइडस कैडिला की वैक्सीन लोगों के लिए जल्द ही मिलने लगेगी। इस वैक्सीन को 12 साल से ऊपर के बच्चों को भी दी जाएगी। जाइडस कैडिला ने इसका ट्रायल पूरा कर लिया है और इसके बाद DCGI से इसके इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए आवेदन दिया था।

 

उम्मीद है कि डीसीजीआई इस सप्ताह जाइडस कैडिला की इस वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अपनी हरी झंडी दिखा सकती है। वैक्सीन की जांच वयस्कों के साथ-साथ 12 साल से ऊपर के बच्चों पर भी की गई है।

 

फेज-3 डाटा से संतुष्ट होना जरूरी

कैडिला द्वारा उपलब्ध कराए गए डाटा का डीसीजीआई की subject expert committee (SEC) परीक्षण कर रही है। अगर कमिटी को वैक्सीन के फेज-3 डाटा का निष्कर्ष संतोषजनक लगा तो इस सप्ताह ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी।

 

कंपनी ने वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल का डेटा प्रस्तुत किया है, जिसमें 28,000 से अधिक वॉलंटियरों ने भाग लिया था।

 

सूत्रों का कहना है कि अंतरिम डेटा में वैक्सीन सुरक्षा और प्रभावकारिता के मानकों पर खड़ी उतरी है। अगर इस सप्ताह इसकी मंजूरी मिल जाती है तो अगस्त से इस वैक्सिन की सप्लाई होने लगेगी और वयस्कों के साथ-साथ बच्चों को भी यह वैक्सीन लगने लगेगी।

Share from here