5 सितंबर को करेंगे बड़ी पंचायत, हम चुनाव नहीं लड़ेंगे; वोट की चोट देंगे: राकेश टिकैत

देश

नए कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर किसानों के नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि हम 5 सितंबर को एक बड़ी पंचायत करेंगे।

 

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 5 सितंबर को हम एक बड़ी पंचायत करेंगे जिसमें किसान आंदोलन के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे। हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। हम वोट की चोट देंगे। 

 

बता दें नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन कई महीने बात भी जारी है। सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है।

Share from here