सोमवार से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने लोकसभा-राज्यसभा में सांसदों के समूहों का पुनर्गठन किया है।
संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सांसदों के समूहों का पुनर्गठन किया है। कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों में पार्टी के प्रभावी कामकाज को सुविधाजनक बनाने और सुनिश्चित करने के लिए सांसदों के समूहों का पुनर्गठन किया है। वहीं, मानसून सत्र से पहले आज कांग्रेस की एक अहम बैठक होगी।
