राज्यसभा में आज जब आईटी मिनिस्टर अश्वनी वैष्णव जासूसी के मुद्दे पर सदन के सामने अपना बयान दे रहे थे उस दौरान टीएमसी सांसद ने उनके हाथ से बयान की कॉपी छीनी और फाड़ दी।
जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई लेकिन सूत्रों के मुताबिक बात यहीं तक नहीं रुकी। इसके बाद बीजेपी के सांसद और टीएमसी के सांसद एक दूसरे के सामने आ गए और हालात को काबू करने के लिए मार्शलों की मदद ली गई।
