breaking news

जम्मू-कश्मीर में नापाक साजिश नाकाम, पुलिस ने एक ड्रोन को मार गिराया, विस्फोटक बरामद

जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।  राज्य पुलिस ने अखनूर के कानाचक सेक्टर में एक ड्रोन को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक ड्रोन के अंदर से विस्फोटक भी बरामद किया गया है।

 

जिसमे लगभग 5 किलो विस्फोटक था। ड्रोन हमले को लेकर जम्मू पुलिस जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है जिसमें इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जा सकती है।

Share from here