तृणमूल के सांसद शांतनु सेन ने गुरुवार को राज्यसभा में जो दुर्व्यव्हार किया था उसके लिए उन्हें मानसून सत्र के बाकी दिनों के लिए राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है।
शांतनु सेन ने गुरुवार को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से पैगसस मामले की स्टेटमेंट का कागज छीना था और उसे फाड़कर उपसभापति की कुर्सी की तरफ फेंक दिया था।
