- पिछले 24 घंटे 11,54,444 सैम्पल की हुई जांच
देश मे 24 घंटे में कोरोना के 39,361 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना का कुल आंकड़ा बढ़कर 3,14,11,262 पर पहुंच गया है। इस दौरान 416 लोगों की जान गई है इसके बाद भारत में कोरोना से 4,20,967 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
24 घंटे में 35,968 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3,05,79,106 हो गए हैं। अब 4,11,189 एक्टिव केस है।
Share from here
