उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कभी कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार सुबह स्वतंत्र देव सिंह के साथ चाय पी। करीब 1 घंटे चली मुलाकात के बाद ओमप्रकाश राजभर ने कहा राजनीति में कुछ भी संभव है।
विधानसभा चुनाव होने में 7 महीने बचे है। इसी बीच ओमप्रकाश राजभर का स्वतंत्र देव सिंह के साथ एक का एक मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
बीते 2 साल से उत्तर प्रदेश में सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर भागीदार मोर्चा के बैनर तले भाजपा सरकार का लगातार विरोध करते आ रहे हैं। इसी बीच मंगलवार की सुबह प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।