pm modi

समुद्री रास्तों का आतंकवाद के लिए हो रहा है दुरुपयोग, UNSC में बोले पीएम मोदी

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विभिन्‍न देशों के बीच समुद्री व्यापार की बाधाओं को दूर किए जाने की जरूरत है। उन्‍होंने यह बात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की डिबेट अपने संबोधन के दौरान कही।

 

पीएम मोदी ने कहा समंदर हमारी साझा धरोहर है। हमारे समुद्री रास्‍ते इंटरनेशनल ट्रेड की लाइफलाइन आधार है।सबसे बड़ी बात यह है कि यह हमारे प्‍लेनेट के भविष्‍य के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण हैं लेकिन हमारी इस साझा धरोहर को आज कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पाइरेसी और आतंकवाद के लिए समुद्री रास्‍तों का दुरुपयोग हो रहा है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि समुद्री विवाद हमें शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने चाहिए। इसके लिए आपसी विश्वास जरूरी है। उन्होंने भारत के बांग्लादेश से समुद्री विवाद का भी जिक्र किया और कहा कि हमने इसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया। 

Share from here