breaking news

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने रेसलर विनेश फोगाट को किया सस्पेंड

खेल

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को स्टार रेसलर विनेश फोगाट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। उनपर टोक्यो ओलिंपिक के दौरान अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया है।

 

विनेश के अलावा सोनम मलिक को भी नोटिस जारी किया गया है। दोनों ही रेसलर टोक्यो ओलिंपिक में खास कमाल नहीं कर पाईं थी।

 

विनेश फोगाट टोक्यो ओलिंपिक में मेडल की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह क्वार्टरफाइनल में ही बाहर हो गई थी। दुनिया की नंबर 1 पहलवान विनेश फोगाट को महिलाओं के 53 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार मिली थी। विनेश को बेलारूस की पहलवान वैनेसा कलाडजिंस्काया ने शिकस्त दी थी।

Share from here