अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग तालिबान की तारीफ कर रहे हैं। सपा सांसद शफीकुर्रहमान के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी ने भी तालिबान के समर्थन में बयान दे दिया है।
मौलाना सज्जाद नोमानी ने तालिबान के हौसले को सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने सबसे मजबूत फौज को शिकस्त दिया है। उनके इस बयान की काफी आलोचना हो रही है।
मौलाना सज्जाद नोमानी ने कहा, ‘एक बार फिर यह तारीख रकम हुई है। एक निहत्थी कौम ने सबसे मजबूत फौजों को शिकस्त दी है। काबुल के महल में वे दाखिल हुए। उनके दाखिले का अंदाज पूरी दुनिया ने देखा। उनमें कोई गुरूर और घमंड नहीं था। बड़े बोल नहीं थे। वे नौजवान काबुल की सरजमीं को चूम रहे हैं। मुबारक हो। आपको दूर बैठा हुआ यह हिंदी मुसलमान सलाम करता है। आपके हौसले को सलाम करता है। आपके जज्बे को सलाम करता है।’
