anupam hazra

अनुपम हाजरा आज थामेंगे भाजपा का हाथ

कोलकाता

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित और बीरभूम के बोलपुर से सांसद अनुपम हाजरा मंगलवार की शाम भाजपा का दामन थाम लेंगे। इसकी पुष्टि पार्टी सूत्रों ने की है।
प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता मुकुल रॉय से हाजरा ने संपर्क कर कहा है कि वह भाजपा का दामन थामने को तैयार हैं। इसके बाद भाजपा ने यह निर्णय लिया है कि हाजरा को मंगलवार की शाम पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नौ जनवरी को बांकुड़ा के विष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान भाजपा में शामिल हुए हैं। खान और अनुपम हाजरा दोनों अच्छे दोस्त हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय के अहम सहयोगी भी माने जाते थे।

सौमित्र खान के भाजपा का दामन थामने के बाद संभावित दगाबाजी को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस ने बोलपुर से सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। क्योंकि नवंबर 2017 में मुकुल रॉय के भाजपा में शामिल होने के बाद से हाजरा लगातार तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे। इसके बाद पार्टी उनके भाजपा में शामिल होने की आशंका से जूझ रही थी। आखिरकार जनवरी के दूसरे सप्ताह में हाजरा को पार्टी से हटा दिया गया था। अब वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *