शायर मुनव्वर राणा ने महर्षि वाल्मीकि से की तालिबानियों की तुलना

देश

मुनव्वर राणा ने तालिबानीयो की तुलना महर्षि वाल्मीकि तक से कर डाली। एक न्यूज़ चैनल को दिए गए इंटरव्यू में यह कह दिया कि ‘वाल्मीकि रामायण लिख देता है तो वो देवता हो जाता है, उससे पहले वो डाकू होता है।’ मुनव्वर ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करते हुए कहा कि, ‘इंसान का चरित्र बदलता रहता है। वाल्मीकि का जो इतिहास था, उसे तो हमें निकालना पड़ेगा। हमें तो अफगानी अच्छे लगते हैं। वाल्मीकि को आप भगवान बोलते हैं, किन्तु आपके मजहब में तो किसी को भी भगवान कह दिया जाता है। वो लेखक थे। उनका काम था रामायण लिखना , जो उन्होंने किया।’।

 

उन्होंने आगे कहा कि तालिबानी भी पहले से बदल चुके हैं। अब पहले जैसा माहौल नहीं है। मुनव्वर राणा ने अफगानिस्तान में होने वाली क्रूरता पर कहा कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां पर पहले से ही है।

उनके इस बयान के बाद से ही वह  कई नेताओं और लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जब से तालिबान का अफगानिस्तान में राज शुरू हुआ है कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनमें कुछ लोगों की प्रतिक्रिया काफी विवादित भी है। 

 

Share from here