लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी सहित माकपा एवं कांग्रेस को झटका लगा है।
टीएमसी के 1 सांसद और माकपा- कांग्रेस के एक एक विधायक मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने वाले में टीएमसी के सांसद अनूपम हाजरा, माकपा विधायक खगेन मुर्मु और कांग्रेस विधायक दुलालचंद्र बार शामिल है।
दिल्ली में कैलाश विजयवर्गीय एवं मुकुल राय की उपस्थिति में इन तीनों ने भाजपा का दामन थामा।
Share from here
