मराठा और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर उद्धव सरकार की आज सर्वदलीय बैठक

अन्य

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में मराठा और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के लिए आज शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

 

उद्धव ठाकरे ने इससे पहले 27 अगस्त को भी स्थानीय निकाय चुनावों में कोटा रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। तब इस बात पर सहमति बनी कि जब तक आरक्षण बहाल नहीं होता है, तब तक राज्य में निकाय चुनाव नहीं कराए जाएं।

 

सभी दलों ने ओबीसी को स्थानीय निकायों में राजनीतिक आरक्षण देने की मांग की थी। मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि यह सभी दलों की राय थी कि स्थानीय निकाय चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के नहीं होने चाहिए।

 

उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में वे एक और बैठक कर विकल्पों को देखते हुए निर्णय लेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari