Advertisement

आज करनाल में किसान महापंचायत, इंटरनेट सेवा बंद

हरियाणा

कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे किसान अब महापंचायत आयोजित कर रहे हैं। किसानों ने हरियाणा के करनाल में आज किसान महापंचायत  बुलाई है। महापंचायत के मद्देनजर जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गई है।

Advertisement

 

भारी संख्या में पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स की भी तैनात कर दी गई है। एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने करनाल समेत पांच जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है।

 

करनाल में किसानों की होने वाली महापंचायत और सचिवालय घेराव के कार्यक्रम से पहले हरियाणा सरकार और प्रशासन अलर्ट हो गया है। करनाल में रात 12:00 बजे तक के लिए इंटरनेट बंद किया गया। इसके अलावा करनाल के आसपास के 4 जिलों कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद और कैथल में भी इंटरनेट बंद किया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari