Advertisement
breaking news

असम में ब्रह्मपुत्र नदी में दो नाव के बीच टक्कर, कई लापता, करीब 100 लोग थे सवार

अन्य

असम के जोरहाट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्रह्मपुत्र नदी में यात्र‍ियों से भरी दो नावों की टक्‍कर हो गई। इस हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है।

Advertisement

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घटना की पुष्‍ट‍ि की है। इसके साथ ही उन्‍होंने राज्य मंत्री बिमल बोरा को फौरन दुर्घटनास्थल पर जाने की सलाह दी है। साथ ही कहा है क‍ि वह कल घटना स्‍थल पर जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, “जोरहाट के निमती घाट के पास हुए दुखद नाव हादसे से मैं आहत हूं. माजुली और जोरहाट प्रशासन को NDRFHQ और SDRF की मदद से बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य मंत्री बिमल बोरा को तुरंत दुर्घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है। मैं खुद भी कल निमाती घाट जाऊंगा।”

 

इस दर्दनाक हादसे में यात्रियों से भरी दो नावों की आपस में जबरदस्त टक्कर हुई है।दोनों नावों में कम से कम 100 यात्री सवार थे। हादसे के बाद से कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari