Advertisement

अमेरिका यात्रा : पीएम मोदी पहुंचे वाशिंगटन, स्वागत में उमड़े लोग, क्वाड सम्मेलन में होंगे शामिल

देश विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के लिए वॉशिंगटन पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत देखने को मिला।

Advertisement

 

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए अमेरकी विदेश मंत्रालय के कई अधिकारी पहुंचे थे। वहीं, भारत के अमेरिका में राजदूत तरणजीत सिंह संधु भी हवाईअड्डे पर मौजूद थे। पीएम मोदी के आने की खुशी में हवाईअड्डे पर कई भारतीय समुदाय के लोग भी पहुंचे थे।

 

अपने इस दौरे पर पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और क्वाड देशों के नेताओं संग बैठक करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari