राहुल गांधी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि देश के किसानों पर सरकार आक्रमण कर रही है। किसानों को मारा जा रहा है, जीप के नीचे कुचला जा रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के मंत्री के बेटे पर अबतक कोई एक्शन नही लिया गया है। राहुल गांधी ने कहा सरकार एक के बाद एक सिस्टमेटिकली किसानों पर आक्रमण कर रही है। तीन कानून भी इसी का हिस्सा है। पीएम लखनऊ आते है पर लखीमपुर खेरी नही जाते है।
उन्होंने कहा कि हम 3 लोग लखीमपुर जाएंगे। पहले 5 लोगों के जाने की बात थी जिसके बाद 144 धारा के कारण अनुमति नही दी गई। जिसके बाद अब हम 3 लोग लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे।
