Advertisement

प्रकाश झा की Ashram 3 पर विवाद – बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सेट पर की तोड़फोड़

मध्य प्रदेश

फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा की अपकमिंग वेब सीरीज आश्रम 3 को लेकर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। कार्यकर्ताओं ने फिल्म के शूटिंग यूनिट पर पर तोड़फोड़ की।

Advertisement

 

पुरानी जेल में रास्ते को रोककर की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रकाश झा पर स्याही फेंकी गई। शूटिंग पुरानी जेल (अरेरा हिल्स) में चल रही थी।

 

आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने जेल परिसर के अंदर ही वेब सीरीज की यूनिट के कर्मचारियों के साथ मारपीट की. वैनिटी वैन समेत 5 गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

 

इस पूरे मामले में प्रकाश झा ने पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया है। विरोध करने वाले बजरंग दल के पदाधिकारियों ने झा पर आरोप लगाया कि वह आश्रम-3 वेब सीरीज के जरिए हिंदू धर्म को बदनाम कर रहे हैं। उन्हें फिल्म का नाम बदलना होगा, नहीं तो भोपाल में शूटिंग नहीं होने दी जाएगी। घटना के दौरान वेब सीरीज के एक्टर बॉबी देओल भी मौजूद थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari