Advertisement

यूपी दौरे पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल, करेंगे रामलला के दर्शन

उत्तर प्रदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे लखनऊ पहुँच गए हैं। अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या में रामलला की पूजा करेंगे।

Advertisement

 

केजरीवाल तीर्थ शहर में ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर भी जाएंगे। दिन में वे लखनऊ में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और शाम को वे अयोध्या जाएंगे और सरयू नदी के घाट पर होने वाली आरती में शामिल होंगे। 

 

आम आदमी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हो गई है। पार्टी ने राज्य में चुनाव लड़ने की तैयारिया शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पिछले महीने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अयोध्या के दौरे पर गए थे और उन्होंने वहां रामलला के दर्शन भी किए थे।

 

मनीष सिसोदिया ने दर्शन के बाद कहा था कि उन्होंने यूपी में सरकार बनाने के लिए रामलला के सामने अर्जी पेश की है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari