PM मोदी आज करेंगे मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा, 22 प्रोजेक्ट्स सहित टर्मिनल बिल्डिंग का करेंगे उद्घाटन

त्रिपुरा
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर और त्रिपुरा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए दोनों राज्यों का दौरा करेंगे।

 

अगरतला में पीएम मोदी महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नयी एकीकृत टर्मिनल इमारत का उद्घाटन करेंगे। वही इम्फाल में 4800 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

 

मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी 1850 करोड़ रुपए की 13 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 2950 करोड़ रुपए की 9 परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे। ये परियोजनाएं मणिपुर के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। सड़क, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, आवासीय, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और कला एवं संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करेगी।

Share from here