Advertisement

भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज मानती है – पीएम मोदी

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर पुडुचेरी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया।

Advertisement

 

इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज दुनिया भारत को आशा भरी निगाहों से देख रही है कि क्योंकि देश का, जन से मन तक, सामर्थ्य से लेकर सपनों तक और चिंतन से लेकर चेतना तक सब कुछ युवा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए जरूरी है कि यह क्षेत्र दुनिया में उभरती प्रौद्योगिकी का उपयोग करे। 

भारत की बात को आवाज मानती है दुनिया

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि इसलिए भारत आज जो कहता है, दुनिया उसे आने वाले कल की आवाज मानती है। आज जो भारत सपने देखता है, जो संकल्प लेता है, उसमें भारत के साथ-साथ विश्व का भी भविष्य दिखाई देता है।

 

उन्होंने कहा कि भारत के पास दो असीम ताकत हैं, एक डेमोग्राफी और दूसरी डेमोक्रेसी् जिस देश के पास जितनी युवा शक्ति होती है, उसकी क्षमताओं को उतना ही व्यापक माना जाता है भारत के पास ये दोनों ताकत है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया का मंत्र है ‘मुकाबला करो और जीतो।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari