Advertisement
breaking news

केंद्र ने सभी राज्यों को लिखी चिट्ठी, कोरोना की जांच बढ़ाने को कहा

देश

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र जारी कर टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि कोरोना के हॉटस्पॉट और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश टेस्टिंग को तुरंत रणनीतिक तरीके से बढ़ाएं।

Advertisement

 

दरअसल, देश में कोरोना का ग्राफ अब थोड़ा नीचे आ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 2.38 लाख नए मामले सामने आए जो रविवार की तुलना में कम है। 

 

दिल्ली और मुंबई में भी लगातार कोरोना के मामले घट रहे हैं। ये दोनों कोरोना के हॉटस्पॉट थे, जहां तेजी से मामले बढ़े थे। लेकिन अब यहां दोनों जगह कुछ दिनों से मामले कम हो रहे हैं।

 

कोरोना की जांच में कमी आने की एक वजह इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की नई गाइडलाइंस को भी माना जा रहा है। कोरोना टेस्टिंग पर ICMR की नई गाइडलाइन के मुताबिक, पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना की जांच कराने की जरूरत नहीं है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari