छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे और मध्यप्रदेश के पहले चरण के लिये छह सीटों पर मतदान हो रहा है। साथ ही छिंदवाड़ा विधानसभा के लिए उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सौंसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर के मतदान केंद्र में लोकसभा के लिए वोट डाला। वह जैसे ही मतदान करने वहां पहुंचे तो वहां की बत्ती गुल हो गयी। वोट डालने से पहले मतदान केंद्र की बत्ती गुल होने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ कैमरे की लाइट के सहारे वोट डालने की प्रक्रिया करते नजर आए।
सीएम कमलनाथ अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे।जिस समय कमलनाथ छिंदवाड़ा में वोट डाल रहे थे, उस समय उनके साथ उनकी पत्नी अलकानाथ और बेटे नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ भी मौजूद थे। इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा के रंगारीखापा भाषण देने के दौरान भी बिजली गुल हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने जनरेटर के सहारे भाषण दिया था।
