मौसम विभाग की चेतावनी, अगले कुछ घंटों में पूरा असर दिखाएगा चक्रवाती तूफान ‘फनी’

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

दक्षिण भारत के तटवर्ती इलाकों में तूफान ‘फनी’ को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार यह तूफान विनाशकारी रूप ले सकता है। तूफान को देखते हुए अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। सोमवार को जारी चेतावनी में कहा कि अगले कुछ ही घंटों के दौरान ‘फनी’ चक्रवाती तूफान का असर पूरे जोर पर होगा और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिन तक असर रहेगा।
विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि पुडुचेरी के साथ-साथ तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में इसका प्रभाव रहेगा।

तूफान के एक मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। आगामी दिनों में फनी के कारण आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है। एक मई से 3 मई तक बंगाल की खाड़ी से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाएं चलने की सम्भावना जताई गई है।

सभी बड़े बंदरगाह जैसे मछलीपट्टम, कृष्‍णट्टनम, निमापट्नम, विशाखापट्नम, गंगावरम और काकीनंदा पर चेतावनी नंबर 2 जारी की गई है। ‘फनी’ इस समय त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 620 किलोमीटर, चेन्नई (तमिलनाडु) से 880 किमी दक्षिण-पूर्व में और मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 1050 किमी दक्षिण-पूर्व में है। चक्रवात फनी से तमिलनाडु के उत्तर तटीय और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश हो सकती है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *