बीरभूम संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दूध कुमार मंडल को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। आरोप है कि सोमवार की सुबह जब वह अपने संसदीय क्षेत्र में मतदान करने पहुंचे तो मोबाइल पर बात करते हुए मतदान केंद्र के अंदर चले गए।
बूथ पर चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी ने उन्हें रोका भी नहीं। इस पर चुनाव आयोग ने मंडल को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि एक उम्मीदवार होने के नाते आपको मालूम है कि फोन के साथ मतदान केंद्र के अंदर नहीं जा सकते हैं, लेकिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के दौरान भी आपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया है। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। आप बताइए कि आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।
