रूस के लिए अमेरिका ने बंद किया एयरस्पेस, यूक्रेन में नहीं उतारेगा सेना.. बाइडेन के संबोधन की बड़ी बातें

विदेश

रूस- यूक्रेन के बीच लड़ाई का आज सातवां दिन है। अभी तक अमेरिका समर्थित देश सीधे तौर पर लड़ाई में शामिल नहीं हैं। इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि रूस को लगता था कि वो यूक्रेन पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर लेगा और दुनिया उसकी धमकी में आ जाएगी। लेकिन जिस तरह से यूक्रेनी लोगों से प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है उसकी कल्पना पुतिन ने नहीं की होगी।

 

रूस के खिलाफ बाइडेन ने कहीं 10 बड़ी बातें

 

कमजोर रूस और ताकतवर दुनिया का लिखा जाएगा इतिहास
जब इस युग का इतिहास लिखा जाएगा, तो यूक्रेन पर पुतिन के युद्ध ने रूस को कमजोर और बाकी दुनिया को और मजबूत बना दिया होगा। हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यूक्रेनियाई लोगों की आजादी की लड़ाई में उनकी मदद कर रहे हैं।

 

रूस के लिए अमेरिका ने अपने एयरस्पेस को बंद किया

 

रूस के लिए अमेरिका ने अपने एयरस्पेस को बंद किया। नाटो के कई देश पहले ही इस तरह का कदम उठा चुके हैं। पुतिन ने बिना वजह यूक्रेन पर हमला किया और उसका असर साफ तौर पर नजर भी आ रहा है। पूरी दुनिया इस समय रूस के खिलाफ है। इतिहास लिखे जाने पर रूस कमजोर देश के तौर पर जाना जाएगा। रूस पर जो पाबंदिया लगाई गई हैं उससे उसकी अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है। रूस की बर्बादी के लिए सिर्फ और सिर्फ पुतिन जिम्मेदार हैं।

 

नाटो की धरती पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा

 

बाइडेन ने कहा कि नाटो की धरती पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। नाटो की जमीन कीमती है और एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर पाएगा। इतिहास से हमने बहुत कुछ सीखा है, तानाशाह शासकों को कीमत चुकानी पड़ी है। अगर तानाशाह शासक कीमत ना चुकाएं तो उसका खामियाजा दुनिया के दूसरे मुल्कों को उठाना पड़ता है।

 

अपराध के लिए जिम्मेदारों को नहीं बख्शेंगे

अमेरिकी न्याय विभाग रूसी कुलीन वर्गों के अपराधों के लिए एक समर्पित कार्य बल का गठन कर रहा है। हम अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ उनकी नौकाओं, उनके लक्जरी अपार्टमेंट, उनके निजी जेट विमानों को खोजने और जब्त करने के लिए शामिल हो रहे हैं।

अमेरिकी लोगों को बचाना प्राथमिकता

राष्ट्रपति के रूप में मैंने जो पहली चीजें कीं उनमें से एक अमेरिकी बचाव योजना को पारित करने के लिए लड़ना था।क्योंकि लोग दर्द का सामना कर रहे थे और उससे निजात पाने के लिए हमें कार्रवाई करने की जरूरत थी जिसे हमने किया।

Share from here