Advertisement

पीएम मोदी करेंगे पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर बात, रूस का सीजफायर का ऐलान

देश

रूस और यूक्रेन वॉर पर कूटनीतिक गलियारों से बड़ी खबर आ रही है। सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से और दोपहर 1:30 बजे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे।

Advertisement

 

यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए पीएम मोदी ज़ेलेंस्की और पुतिन के साथ चर्चा करेंगे। इसके अलावा युद्ध के दूसरे हालातों पर भी चर्चा होगी।

 

इस बीच वार जोन से एक और बड़ी खबर है। पीएम मोदी से रूसी राष्ट्रपति पुतिन की वार्ता के बीच रूस ने चार इलाकों में सीजफायर का ऐलान किया है। इससे यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को भी राहत मिलेगी और जल्दी से उन्हें युद्ध क्षेत्र से निकाला जा सकेगा।

 

खास बात यह है कि यूक्रेन के जिन चार इलाकों में रूस ने सीजफायर का ऐलान किया है उनमें राजधानी कीव के साथ-साथ मारियूपोल, खारकीव और सुमी शामिल हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari