Advertisement

हार्दिक पटेल आज भाजपा में होंगे शामिल, बोले- PM मोदी का छोटा-सा सिपाही बनकर करूंगा काम

गुजरात

गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले पटेल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूं।

Advertisement

 

हार्दिक ने आगे लिखा – भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा।

 

हार्दिक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय गांधीनगर के पास श्रीकलाम कोबा में आधिकारिक रूप से शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि वह मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल की मौजूदगी में भगवा का दामन थाम सकते हैं। 

 

उल्लेखनीय है कि पटेल ने 18 मई को कांग्रेस के शीर्ष और राज्य नेतृत्व पर हमला करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari