Advertisement

अब मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की साजिश हो रही है- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि साजिशन सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद अब शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि हम सभी को एक साथ गिरफ्तार कर लिया जाए। एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि ऐसा पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी कोई न कोई फर्जी मामला तैयार करने को कहा है।

Advertisement

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने कुछ महीने पहले ही बता दिया था कि केंद्र सरकार एक फर्जी केस में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है। उन्हीं सूत्रों से खबर मिली है कि केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने वाली है। मनीष सिसोदिया भारत में शिक्षा क्रांति के जनक हैं। आजाद भारत के शायद वह सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं। सरकारी स्कूलों में गरीबों के बच्चों को थर्ड क्लास शिक्षा मिलती थी। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इनका भविष्य अंधकार में था। मनीष इन्हें अच्छे और सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है। उन्होंने इनके माता पिता की आंखों में चमक दी है। मैं इन 18 लाख बच्चों से पूछना चाहता हूं कि क्या मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं। सिसोदिया न सिर्फ दिल्ली बल्कि देशभर को उम्मीद दी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari