Advertisement

पीएम मोदी ने वित्त और कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के ‘प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह’ का किया उद्घाटन

देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित वित्त मंत्रालय और कार्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रतिष्ठित सप्ताह समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। पीएमओ के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 6 जून से 11 जून 2022 तक ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ (AKAM) के हिस्से के रूप में प्रतिष्ठित सप्ताह मनाया जाएगा। 

Advertisement

 

पीएम मोदी ने कहा आजादी के लंबे संघर्ष में जिसने भी हिस्सा लिया, उसने इस आंदोलन में एक अलग आयाम को जोड़ा और उसकी ऊर्जा बढ़ाई। किसी ने सत्याग्रह का रास्ता अपनाया, किसी ने अस्त्र–शस्त्र का रास्ता चुना, किसी ने आस्था और आध्यात्म, तो किसी ने बौद्धिकता आजादी की अलख को जलाने में मदद की।

 

पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए आज जब हम आज़ादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे हैं, तो प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि वो अपने-अपने स्तर पर, अपना कोई विशिष्ठ योगदान राष्ट्र के विकास में जरूर जोड़े।

 

 इस दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम ने 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये और 20 रुपये के सिक्कों की विशेष श्रृंखला भी जारी की।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari