Advertisement
breaking news

अग्निपथ योजना पर आज भी जारी है प्रदर्शन, ट्रेन में लगाई आग, स्टेशन पर तोड़फोड़

देश

अग्निपथ स्कीम को लेकर आज भी युवाओं का विरोध जारी है। शुक्रवार सुबह युवाओं ने उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की। 

Advertisement

बलिया रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ मामले में डीएम सौम्या अग्रवाल का बयान सामने आया है  उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में बलिया रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उपद्रवियों की भीड़ उमड़ी थी। जानकारी के बाद रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है. उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी तोड़फोड़ में जुटे थे लेकिन ज्यादा नुकसान होने से पहले उन्हें काबू में कर लिया गया।

 

शुक्रवार सुबह युवाओं ने बिहार के समस्तीपुर और लखीसराय में ट्रेन में आग लगा दी। युवाओं की भीड़ ने कई एसी कोच को आग के हवाले कर दिया। आग के बाद एसी कोच की बोगियां धू-धू कर जलने लगीं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari