Advertisement
breaking news

इंग्लैंड टीम ने रचा इतिहास, एकदिवसीय मैच में बनाए सबसे ज्यादा 498 रन

खेल

इंग्लैंड क टीम ने ODI में इतिहास रच दिया है। ODI मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अब इंग्लैंड के नाम हो गया है। इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे है एकदिवसीय मैच में 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 498 रन बनाए हैं जो कि अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम है। 2018 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन बनाए थे।

Advertisement

 

आज के मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जो कि नीदरलैंड को ही भारी पड़ गया और इंग्लैंड ने  विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इंग्लैंड की तरफ से जॉस बटलर ने 70 गेंदों में 162 रनों की पारी खेली। फिलिप साल्ट ने 93 गेंदों पर 122 रन बनाए जिसमे 14 चौके और 3 छक्के शामिल है। लिविंगस्टन ने 22 गेंदों पर ताबड़तोड़ 66 रन बनाए। डेविड मलान ने 109 गेंदों पर 125 रन बनाए। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari